Himani Sharma
अमेरिकन यूट्यूबर जेम्स स्टीफन उर्फ 'मिस्टरबीस्ट' दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर बन गए हैं। उनके 40 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। वहीं आज हम आपको भारत के टॉप 10 यूट्यूबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है।
कैरी मिनाटी भी भारत के टॉप यूट्यूबर्स की लिस्ट में शामिल हैं। यूट्यूब पर उनके 4 करोड़ 51 लाख सब्सक्राइबर हैं।
आशीष चंचलानी का नाम भी इस लिस्ट में है। आशीष के यूट्यूब पर 3 करोड़ 7 लाख सब्सक्राइबर हैं।
यूट्यूब पर ध्रुव राठी के 2 करोड़ 92 लाख सब्सक्राइबर हैं।
संदीप महेशवरी मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 2 करोड़ 85 लाख सब्सक्राइबर हैं।
भुवन बाम के यूट्यूब चैनल का नाम 'बीबी की वाइन्स' है। उनके 2 करोड़ 66 लाख सब्सक्राइबर हैं।
खान सर भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। इनके 2 करोड़ 48 लाख सब्सक्राइबर हैं।
अमित भड़ाना के यूट्यूब पर 2 करोड़ 45 लाख सब्सक्राइबर हैं।
टेक्निकल गुरुजी भी टॉप 10 की लिस्ट में आते हैं। उनके 2 करोड़ 37 लाख सब्सक्राइबर हैं।
हर्ष बेनिवाल भी फेमस यूट्यूबर की लिस्ट में हैं। इनके 1 करोड़ 64 लाख सब्सक्राइबर हैं।
निशा मधुलिका अपने कुकिंग व्लॉग्स से फेमस हैं। यूट्यूब पर उनके 1 करोड़ 49 लाख सब्सक्राइबर हैं।