Himani Sharma
अहान पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म Saiyaara को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं वो भी उन एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने रोमांटिक मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में और किस-किसका नाम है?
रणबीर कपूर ने 'सांवरिया' मूवी से अपने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं।
ऋतिक रोशन ने 'कहो ना प्यार है' मूवी से डेब्यू किया था। इसमें इसमें अमीषा पटेल और ऋतिक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
दिवंगत स्टार ऋषि कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 'बॉबी' मूवी से अपना डेब्यू किया था।
आमिर ने भी रोमांटिक मूवी से ही डेब्यू किया था। उनकी पहली मूवी 'कयामत से कयामत तक' थी।
शाहिद कपूर ने 'इश्क-विश्क' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अमृता अरोड़ी नजर आई थीं।
राहुल रॉय ने 'आशिकी' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अनु अग्रवाल नजर आई थीं।
जाह्नवी कपूर का नाम भी इन सितारों में शामिल है। उन्होंने 'धड़क' मूवी से अपना डेब्यू किया था। इसमें उनकी जोड़ी ईशान खट्टर के साथ बनी थी।