Himani Sharma
Miss World 2025 का फिनाले आज हैदराबाद के HITEX प्रदर्शनी केंद्र में होगा। वहीं भारत के ओर से इस बार नंदिनी गुप्ता इस रेस में शामिल हैं। उन पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं। बता दें भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुका है। तो चलिए जानते हैं उन 6 भारतीय हसीनाएं के बारे में जो इस ताज को जीत चुकी हैं।
रीता पहली भारतीय हसीना हैं जो इस मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 1966 में इस खिताब को अपने नाम किया था।
ऐश्वर्या ने दूसरी बार साल 1994 में इस खिताब को भारत के लिए जीता था। उस समय वो सिर्फ 21 साल की थीं।
साल 1997 में डायना ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वो उस समय 24 साल की थीं।
युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। वहीं उस समय वो सिर्फ 22 साल की थीं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने नाम इस खिताब को कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
मानुषी ने साल 2017 में इस खिताब को अपने नाम किया था। उस समय वो सिर्फ 20 साल की थीं। वहीं इसके बाद से अब तक किसी भारतीय ने ये ताज नहीं जीता है।