Himani Sharma

सुपरहिट है बॉलीवुड के इन 7 एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी 

रोहित और अजय की जोड़ी ने दो सुपरहिट मूवी फ्रेंचाइजी दी हैं। इनमें 'गोलमाल' और 'सिंघम' शामिल हैं। 

अजय देवगन- रोहित शेट्टी

आमिर और राजकुमार हिरानी की जोड़ी भी सुपरहिट है। दोनों ने साथ में '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं।

आमिर खान- राजकुमार हिरानी

ये जोड़ी भी काफी हिट है। दोनों ने साथ मिलकर 'कमीने' और 'हैदर' जैसी बेहतरीन मूवीज की हैं। 

शाहिद कपूर- विशाल भारद्वाज

शाहरुख और फराह की जोड़ी ने साथ मिलकर 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी कई हिट मूवीज दी हैं।

शाहरुख खान- फराह खान

कार्तिक और लव रंजन की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों ने 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट मूवीज दी हैं। 

कार्तिक आर्यन- लव रंजन

सलमान और कबीर खान ने भी साथ में 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट मूवीज दी हैं।

सलमान खान- कबीर खान

ये जोड़ी भी इंडस्ट्री में काफी सुपरहिट है। इस जोड़ी ने 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं।

दीपिका पादुकोण- संजय लीला भंसाली