Priyanka
वीर पहाड़िया के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं, वीर अब स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर के पिता सतीश पेडनेकर एक पूर्व विधायक और महाराष्ट्र के गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं।
जिस्म 2 एक्टर अरुणोदय सिंह के दादा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं।
क्रूक एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता भी बिहार के जाने-माने नेता अजित शर्मा हैं, जिनके लिए नेहा चुनाव प्रचार भी करती नजर आई थीं।
'मिले ना मिले हम' फेम एक्टर चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान भी राजनेता थे। अब चिराग भी राजनीति में उतर चुके हैं।
लवयात्री एक्टर आयुष शर्मा भी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता पंडित सुखराम के पोते हैं।