Himani Sharma
बिग बॉस 18 में हाल ही में फैमिली वीक में चाहत की मां भावना पांडे ने घर में दस्तक दी। उनकी मां काफी एंटरटेनिंग लगीं। वहीं उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी।
टीना बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की मां मधुमिता दत्ता उनसे ज्यादा हिट हुईं थी। फैमिली वीक में टीना की मां ने टीना को समझकर श्रीजिता डे को गले लगा लिया था। इस पर सबकी हंसी ही नहीं रुकी थी।
बिग बॉस 17 में विक्की जैन की मां और अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। विक्की की मम्मी के नाम से वो काफी मशहूर हो गई थीं।
बिग बॉस 11 में आकाश की मां सुनीता ददलानी काफी पॉपुलर हुईं थी। उन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था।
बिग बॉस 18 में रजत की मां ने फैमिली वीक में घर में एंट्री ली। उन्होंने भी घरवालों को खूब सुनाया। इसके बाद उन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया।
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला भी फैमिली वीक में काफी हिट हुईं थी। उनकी सादगी और नेचर से कंटेस्टेंट्स भी काफी खुश हुए थे।