साल 2020 में रिलीज हुई हिना खान की डेब्यू फिल्म ‘हैक्ड’ एक साइबर क्राइम पर बेस्ड है। इसमें 18 साल का लड़का अपनी उम्र से बड़ी लेडी को परेशान करता है। इस फिल्म जी5 पर देख सकते हैं।
हैक्ड
साल 2018 में आई जीनियस एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जो डिजिटल क्राइम रोकने और रोमांस-एक्शन से भरी हुई कहानी है। उत्कर्ष शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
जीनियस
साल 2013 में रिलीज हुई यह थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म 5 हैकर दोस्तों की कहानी है। यह फिल्म एक साइबर अटैक केस सॉल्व कराती है। मनीष पॉल की इस यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
मिक्की वायरस
साइबर क्राइम पर आधारित टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में ऐप के जरिए डेटा और पैसे चुराने की कहानी दिखाई गई है। यह मूवी प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
हीरोपंती 2
यह फिल्म एक सोल्जर की कहानी है, जो अपने चोरी हुए पैसे के लिए साइबर अपराधियों से भिड़ता है। यह मूवी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।