Himani Sharma
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा-तौबा' ने खूब बवाल काटा है। ये गाना करण औजला ने गाया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' का 'अंगारों' गाना भी इस साल के हिट गानों में शामिल है। इसे श्रेया घोषाल ने गाया।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं इसका 'आई नई' गाना काफी पॉपुलर भी हुआ। इसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का 'तुम से' गाना भी इस साल काफी हिट रहा। इसे राघव चैतन्य, सचिन-जिगर और वरुण जैन ने गाया।
शर्वरी वाघ और अभय वर्मा की 'मुंज्या' का 'तरस' गाना भी इस साल चर्चाओं में रहा। इसे जैस्मीन सैंडलस और सचिन-जिगर ने गाया।
कृति सेनन और शाहीर शेख की 'दो पत्ती' मूवी का 'रांझण' गाना भी इस साल की हिट लिस्ट में शामिल है। इसे परंपरा ठाकुर ने गया।
'स्त्री 2' का 'आज की रात' गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। तमन्ना भाटिया के इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे मधुबंती बागची, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने गाया।