2024 की 7 फ्लॉप फिल्में देख बिगड़ा दर्शकों का मूड

Priyanka

जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म वेदा भी साल 2024 की सुपर फ्लॉप फिल्मों में शुमार है।

वेदा 

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में उनकी हालिया रिलीज फिल्म खेल खेल में भी शामिल है, जो जिसे दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। 

खेल खेल में 

कैटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को लोगों से बहुत बेकार रिस्पॉन्स मिला।

मैरी क्रिसमस

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को भी लोगों ने सिरे से नकार दिया था। फ्लॉप फिल्मों में इसका भी नाम शामिल है।

बड़े मियां छोटे मियां

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था कब रिलीज हुई और कब उतर गई पता ही नहीं चला। मूवी फ्लॉप साबित हुई।

औरों में कहां दम था 

जाह्नवी कपूर स्टारर उलझ भी साल 2024 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल है, इस फिल्म ने महज 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

उलझ 

अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

सरफिरा