Image Credit : Google
इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, राइटर प्रसून जोशी एक ऐसी शख्सियत हैं जो पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उनका नाम और काम दोनों बोलता है।
Image Credit : Google
वहीं प्रसून जोशी 16 सिंतबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें।
Image Credit : Google
प्रसून जोशी का जन्म 16 सिंतबर 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। 10 साल तक ऐड कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने वर्ल्ड फेमस 'मैकऐन इरिक्सन 'में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी काम किया है।
Image Credit : Google
गानें, जिंगल्स लिखने वाले प्रसून जोशी ने अपनी लाइफ में ढेरों अवॉर्ड जीते हैं और सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश से भी वाह-वाही लूटी है। ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।
Image Credit : Google
दरअसल अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' का फेमस 'अर्जियां' प्रसून जोशी की लाइफ में बहुत खास जगह रखता है। कहा जाता है कि इसके लिए उन्हें पड़ोसी मुल्क 'पाकिस्तान' तक से कॉल आ चुका है।
Image Credit : Google
दरअसल प्रसून जोशी को टूरिज्म मिनिस्ट्री ऑफ पाकिस्तान से एक बुजुर्ग महिला का कॉल आया था। वो महिला इस गाने से इतनी ज्यादा इंप्रेस थी कि उसने खुद प्रसून जोशी से इसक गाने को गाने की ख्वाहिश जताई।
Image Credit : Google
प्रसून जोशी ने जैसे ही ये गाना गाया वैसे ही वो महिला रोने लगी। उसके बाद से ये गाना प्रसून जोशी के लिए और भी खास हो गया।
Image Credit : Google
प्रसून जोशी ने बताया था कि इस गाने के पीछे की प्रेरणा भी एक उम्र दराज महिला ही थी जो एक दरगाह में बैठकर दिन भर माथा टेका करती थी और प्रसून जोशी जब छोटे थे तो मां के कहने पर रोज उस दरगाह में माथा टेकने जाया करते थे।
Image Credit : Google