चाहिए साफ हवा तो घर में लगा लें ये पौधे, बढ़ेगी सुंदरता भी

Image Credit : Google 

इन दिनों घर की साज- सज्जा को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पौधों  को लगाया जाता है। 

Image Credit : Google 

घर में या उसके आसपास पेड़-पौधों से आपको साफ और  शुद्ध हवा मिलती है और सुंदरता भी बढ़ती है। 

Image Credit : Google 

आप भी अपने घर की डेकोरेशन को बढ़ाने के लिए और हेल्थ को दुरूस्त  रखने के लिए कुछ खास पौधों को घर में लगा सकते हैं। 

Image Credit : Google 

अगर आपको पास समय का अभाव है तो आप अपने घर में स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं। मकड़ी की तरह दिखने वाला ये पौधा सजावट बढ़ाने के साथ हवा को भी साफ करता है। साथ ही इसे बहुत ज्यादा केयर की भी जरूरत नहीं होती है। 

Image Credit : Google 

स्नैक प्लांट देखने में बहुत अच्छा लगता है साथ ही ये हवा को भी स्वच्छ करने का काम बखूबी करता है,अगर आपके घर में धूप कम आती है तो ये प्लांट आसानी से सर्वाइव कर सकता है। इस पौधे को ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं है। 

Image Credit : Google 

एलोवेरा एक ऐसा पौधा होता है जो कई प्रकार के गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इस पौधे को कम केयर की जरूरत होती है आप इसे अपने घर में जरूर लगाएं। 

Image Credit : Google 

बैम्बू ट्री को आप अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं, ये देखने में  जितना सुंदर होता है उतना ही लाभकारी भी होता है। लोग इसे लकी ट्री के नाम  से भी जानते हैं, ये हवा को भी फ्रेश करता है। 

Image Credit : Google 

मनी प्लांट को वास्तु में भी बहुत लकी प्लांट माना जाता है, आप इस पौधे को  अपने घर के अंदर लगा सकते हैं क्योंकि ये कम धूप में भी पनप सकता है और  पानी की भी बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती है। 

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

चाइनीज एवरग्रीन वो पौधा है जिसे धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।  ये पौधा देखने में बहुत सुंदर लगता है और पानी भी कम पीता है।  आप इसे लिविंग रूम में लगा सकते हैं।