बॉलीवुड के स्टाइलिश और एनर्जेटिक एक्टर Varun Dhawan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। Pooja Hegde और Mrunal Thakur के साथ इस फिल्म में वरुण का धमाकेदार अंदाज़ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते दिन मायानगरी मुंबई में फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ मशहूर डायरेक्टर David Dhawan भी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए।
लेकिन इस इवेंट के दौरान अचानक ऐसा इमोशनल माहौल बन गया कि 70 साल के डेविड धवन फूट-फूटकर रो पड़े। डेविड धवन को इस तरह भावुक होता देख उनके बेटे वरुण धवन भी अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखें भी नम हो गईं। इवेंट में मौजूद सभी लोग इस पल को देखकर भावुक हो उठे। अब डेविड धवन के इस इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है।